March 7, 2026

पुलिस ने किया लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर नकबजन को सोने-चांदी के जेवरात सहित किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर थाना गोले मन्दिर पुलिस ने शातिर नकबजन को लाखों के चोरी के सोने-चांदी के जेवरात सहित किया गिरफ्तार।
थाना गोले का मन्दिर में फरियादी उमाशंकर यादव निवासी हनुमान नगर गोला का मंदिर द्वारा रिपोर्ट की किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में  घर में घुसकर चोरी कर ली ।जिसमें उसके सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन वीवो कंपनी का और नगदी अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं। रिपोर्ट पर से थाना गोला का मंदिर पुलिस ने  अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 464/22 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया। पुलिस को जानकारी मिली की  यह चोरी कॉलोनी के ही एक व्यक्ति ने की है उसे रात में पीड़ित के मकान के आसपास घूमते देखा गया है। यह पुराना शातिर चोर है।
पुलिस ने संदेही से  गहनता से पूछताछ की जिस पर  उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी से घटना में चोरी किये सोने-चांदी के आभूषण जिनमें *चार सोने की चूड़ी, एक सोने का हार, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की नाक की नथ, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की तोड़ियां, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, तीन जोड़ी चांदी की बीछिया, एक वीवो कंपनी का मोबाइल कुल कीमती लगभग 04 लाख रूपये* का मशरूका बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर जिले में हुई अन्य चोरी व नकबजनी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri