March 10, 2026
Screenshot

बिज़नेसमैन को हनी ट्रेप में फँसा के लाखों की लूट करने वाली नेहा की पुलिस को सरगर्मी से तलाश।

Xpose Today News
इंदौर की नेहा को सरगर्मी से तलाश रही है पुलिस बिज़नेसमैन से हनी ट्रेप कर लाखों रूपए की लूट करने वाली गैंग की सरगना नेहा के चार साथियों की गिरफ़्तारी होने के बाद नेहा के नाम का खुलासा हुआ।

ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने बिज़नेस मेन की शिकायत पर लूट की एफ़आइआर दर्ज की लेकिन जब पुलिस का इन्वेस्टिगेशन शुरू हुआ तो मामला हनी ट्रेप में फँसा कर लूट करने का निकला।

पूरा मामला क्या है विस्तार से समझिए ग्वालियर में हनी ट्रैप के जरिए कोटा के ऑटो पार्ट्स व्यापारी और रामलीला कलाकार भरत भुटानी से सोने के गहने छीनने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, उनके पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य शामिल हैं। पुलिस ने चारों को कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर कोटा (राजस्थान) निवासी भरत भुटानी को गांधीनगर स्थित आई-82 घर में रहने वाली महिला रीता आर्य ने मिलने बुलाया।
दोपहर करीब 2:45 बजे भरत भुटानी रीता के घर पहुंचे। रीता और उनकी बेटी निधि ने उन्हें मेहमान की तरह बैठाया और बाद में रीता उन्हें कमरे में ले गईं। इसी दौरान रसोई में छिपे रीता के पति राजेंद्र और दामाद विशाल मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आए। फिर हुआ ब्लैक मेलिंग का खेल शुरू।

“राजेंद्र और दामाद विशाल दोनों ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग चालू कर भरत पर रेप के आरोप लगाए और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने भरत के हाथ से अंगूठी, कड़ा और गले से सोने की चेन छीन ली।

पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए रीता, उसके पति राजेंद्र, दामाद विशाल और बेटी निधि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कारोबारी से लूटे गए करीब 8 तोला सोने के गहने बरामद किए गए, जिनमें सोने की चेन, कड़ा और तीन अंगूठियां शामिल हैं।”

इंदौर की नेहा ने फ़ेसबुक से कराई पहचान
“पुलिस पूछताछ में रीता आर्य ने बताया कि भरत भुटानी से उनकी दोस्ती इंदौर निवासी सहेली नेहा ने करवाई थी। भरत इन दिनों रामलीला में काम करने के लिए ग्वालियर आए हुए थे। पुलिस के मुताबिक कारोबारी भरत भूटानी से महिला रीता आर्य ने अपने घर में लूट कराई थी। कारोबारी से महिला रीता की मुलाकात इंदौर में रहने वाली नेहा ने लूट के लिए कराई थी। नेहा के टच में कारोबारी राजस्थान से फेसबुक के जरिए आया था।

सीसीटीवी ने खोला राज

“पीड़ित भूटानी ने शुरुआत में लूट की कहानी बताई थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें राजेंद्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखाई दिए। कुछ देर बाद रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर पहुंचती नजर आईं।”
फिर इन सभी को पकड़ा तो मामले का खुलासा हो गया।कब्जे से व्यापारी भरत भुटानी से छीने गए सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं।
शैलेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी, पड़ाव

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri