April 29, 2026

पुलिस ने मार गिराए दो इनामी नक्सली

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा उपचुनाव से पहले पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस को घटना स्थल से 9 एमएम की इटली मेड पिस्टल और एक 12 बोर भी बरामद हुई है।

दरअसल पुलिस को सुचना मिली थी कि 60 से 70 नक्सली कुटरेम के जंगल में मौजूद हैं और उपचुनाव में बड़ी वारदातों को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए सीआरपीएफ के जवान तनेली, गुमियापाल पेड़का के जंगल को सर्च रहे थे। फ़ोर्स को देखते ही नक्सली दो टुकड़ियों में बंट गए।

इधर डीआरजी को पुलिस अधिकारियों ने बैकअप के लिए भेजा। शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुटरेम के जंगल में डीआरजी और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दो नक्सलियों को मार गिराया गया। फोर्स को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली अपने साथियों के शव छोड़कर भाग गए।

मारे गए नक्सली लच्छू मंडावी और पोदीया मलांगिर एरिया कमेटी थे। दोनों के ऊपर पुलिस ने 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। दोनों नक्सलियों पर 21-21 मामले पंजीबद्ध थे। पुलिस को इनकी काफी समय से तलाश थी। हाल ही गुमिया पाल के ग्रामीणों के अपहरण मामले का पोडिया मास्टर माइंड था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri