March 6, 2026

डिप्टी कलेक्टर की तलाश में पुलिस के छापे ।

एक्सपोज़ टुडे, बुरहानपुर।
पांच करोड़ रूपए लागत के बोरबन तालाब भूमि अधिग्रहण में हुए 42 लाख रूपए के घोटाले में जाँच के बाद पुलिस ने तत्कालीन एसडीएम विशा वाघवानी (वर्तमान में झाबुआ में पदस्थ) पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने एसडीएम वाधवानी की तलाश में झाबुआ स्थित निवास पर छापा मारा लेकिन वहां ताला लगा मिला।
पुलिस की कारवाई एसडीएम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
इस मामले में मुख्य आरोपी इम्तियाज़,गार्ड, नेता, सोसायटी प्रबंधक सहित 9 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें से पाँच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भोपाल व खंडवा गई है। एक आरोपी फ़रार है। इस मामले में एसडीएम के साथ रहने वाले होम गार्ड जवान सचिन वर्मा, पीपरी निवासी नेता संजय मावसकर, तुकईथड सहकारी सोसायटी प्रबंधक अशोक नागपुरे, कैशियर अनिल पाटीदार, एसडीएम ऑफिस के सहायक ग्रेड 3 अंकित काटे, देजतलाई के जावेद अख़्तर और धारणी महाराष्ट्र के फ़िरोज़ खान की भूमिका भी सामने आई है। अनिल की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम खंडवा और अंकित की गिरफ़्तारी के लिए भोपाल टीम गई है। जावेद फ़रार है। सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी,कूट रचना, नक़ली दस्तावेज तैयार करने, नक़ली को असली बताने और ग़बन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri