May 3, 2026

पुलिस ने बचाई 3 ज़िंदगी

गुना। नदी पार कर रही महिला और उसकी बेटियां अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच में घंटों तक फंसे रहे। महिला की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। तब कहीं जाकर तीनों की जान बचाई गई।

दरअसल गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में संगीताबाई नाम की महिला अपनी दो बेटियों के साथ बरनी नदी को पार कर रही थी। इस दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ टापू नुमा स्थान पर खड़ी हो गई। घंटो बिताने के बावजूद जब नदी का जलस्तर कम नहीं हुआ तो महिला ने मदद के लिए चीख पुकार लगाई। महिला की आवाज सुनकर आस पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने फतेहगढ़ पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फतेहगढ़ और होमगार्ड के जवानों ने नदी में उतरकर महिला और उसकी बेटियों का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को सकुशल बचाया जा सका।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri