March 7, 2026

पुलिस का ‘‘सायबर काईम अवेयरनेस’’ पर सेमीनार। एडिशनल एसपी क्राइम ने दी सायबर सुरक्षा की टिप्स।

एक्सपोज़ टुडे।
ग्वालियर जिले में चलाये जा रहे ‘‘सायबर काईम अवेयरनेस’’ प्रोग्राम के तहत ‘‘मिसहिल स्कूल,’’ में  छात्र-छात्राओं को सायबर क्राईम एवं उसकी रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई। सेमीनार में स्कूल के स्टॉफ सहित लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एडिशनल एसपी शहर(पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया ने सेमीनार में सभी को सायबर अपराधों से जुड़ी विभिन्न केस स्टडीज के द्वारा समझा । उन्होने वर्तमान में पुलिस के पास आने वाली सायबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया। जिनमें उनके द्वारा मुख्यतः सेक्सट्रार्सन, सोशल मीडिया फ्रॉड, कॉल सेंटर के माध्यम से फ्रॉड, लॉटरी फ्रॉड आदि के संबंध मे व्याख्यान दिया गया। सेमीनार में उपस्थित सभी को एएसपी क्राईम द्वारा स्मार्ट फोन का उपयोग करते समय  कौन-कौन सी सावधानियां बरतें इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया,  साथ ही उनको सायबर अपराधों से बचने के उपायो से भी अवगत कराया। सायबर काईम अवेयनेस की ओर ग्वालियर पुलिस द्वारा किये गये प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्य आने वाली नई पीढ़ी  को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में सायबर संबंधी अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri