March 6, 2026

इंदौर में डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी स्कूली छात्रा से छेड़छाड करते गिरफ्तार।

Xpose Today News
शहर की जनता पुलिस पर भरोसा कर अपराध होने पर जिस 112 को फोन कर लोग भरोसे से बुलाते हैं। उसी 112 का कांस्टेबल एक स्कूली छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था छेड़खानी कर रहा था। “इंदौर में स्कूली छात्रा से छेडछाड के मामले में एक पुलिस कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कांस्टेबल लंबे समय से स्कूली छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा पुलिस यूनिफ़ॉर्म देख आरोपी से डर रही थी। लेकिन मंगलवार को आरोपी कांस्टेबल ने सड़क पर फिर हरकत की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
इंदौर पुलिस के ज़ोन 4 में छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में डायल-112में तैनात तैनात कांस्टेबल दीपक पर 10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगवार देर रात कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।”
“छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार, छत्रीबाग इलाके में रहने वाली छात्रा ने बताया कि मंगलवार को वह कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान जयरामपुर कॉलोनी के पास आरोपी आरक्षक दीपक ने उसका रास्ता रोका, हाथ पकड़ लिया और घर छोड़ने की बात कही। छात्रा ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया और कोचिंग चली गई।”
“पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी कई बार रास्ते में रोककर नाम-पता पूछ चुका था और लगातार उसका पीछा कर रहा था। आरोपी पुलिस की वर्दी में रहता था, जिस कारण डर के चलते छात्रा ने पहले किसी को यह बात नहीं बताई। बाद में उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी।”
“घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग मंगलवार रात छत्रीपुरा थाने पहुंचे और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। एडिशनल डीसीपी हेमंत चौहान को पूरे मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक से पूछताछ कर छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।”
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri