May 4, 2026

रक्षक बने भक्षक- पुलिस वालों की लूट

झाबुआ। वैसे तो पुलिस जनता की रक्षा के लिए होती है लेकिन जब यह रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर जनता कहाँ जाएँ? ऐसा ही एक मामला झाबुआ में सामने आया है जहाँ फरियादी ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरक्षकों ने पहले तो उनसे पैसे छीने और फिर थाने ले जाकर मारपीट की।

दरअसल फरियादी युवक नीबू का आरोप है कि वह और उसके चाचा अपने गृह क्षेत्र जा रहे थे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी आई और उन्हें रोककर चाचा से साढ़े 3 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद पुलिस आरक्षक उन्हें चौकी पर लाए और मारपीट की। युवक ने आरोप लगाया कि जिस समय यह सब हुआ उस समय दोनों पुलिसकर्मी नशे में थे।

मामला सामने आने के बाद तुरंत ही दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया। आला अधिकारियों ने फरियादी और दोनों आरक्षकों का मेडिकल कराने के बात कही है। एडिशनल एसपी ओर एसडीओपी ने मामले की जानकारी ली है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri