डॉ हिमांशु जोशी, एक्सपोज़ टुडे। इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। इस बैठक में सत्ता रूढ बीजेपी सांसद, विधायक, नगर अध्यक्ष, ज़िला अध्यक्ष सभी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जीयां उड़ा दी। कुछ विधायकों ने तो मास्क लगाना तक ठीक नहीं समझा। कार्यक्रम में नेताओं को देख कार्यकर्ताओं ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। सरकार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पर ज़ोर दे रही है।
प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने की पहली कारवाई इंदौर में हुई। अफ़सरों ने सोशल डिसट्ंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर 1 हज़ार का जुर्माना और मास्क न लगाने पर 100 रूपए जुर्माना लगाया। प्रशासन इस कारवाई को कर अपनी पीठ थप थपा रहा है। लेकिन शहर की हक़ीक़त कुछ और है। क्या इंदौर का प्रशासन इन सभी पर जुर्माने की कारवाई करेगा ??
मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी से 8762 हज़ार पीड़ित है 377 मौत हो चुकी है। इंदौर में साढ़े तीन हज़ार मरीज़ है। यहाँ 149 मौते हो चुकी है।
