May 4, 2026

हीरे ने चमकाई क़िस्मत

पन्ना। पन्ना की धरा कब किसको रंक से राजा बना देती है यह कहा नही जा सकता। शुक्रवार को एक महिला को खदान से 7.87 कैरेट का बड़ा हीरा मिला। इस हीरे की कीमत लाखों-करोड़ों रुपए बताई जा रही हैं।

जिस महिला को हीरा मिला है उसका नाम श्रीमती राधा मोदी है। ख़ास बात यह है कि राधा मोदी को खदान में काम करते हुए मात्र 20 दिन हुए है। इन 20 दिनों में ही उन्हें 7.87 कैरेट का बड़ा हीरा मिला।

शुरुआत में महिला ने हीरे को देखा तो उन्हें लगा कि कांच का टुकड़ा है। बाद में पता चला कि यह तो खूबसूरत रत्न हीरा है। सर्वोत्तम हीरे को पाने के बाद राधा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपने पति मुकेश मोदी साथ जाकर पन्ना के डायमंड ऑफिस में जमा कराया।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के हीरे बहुत कम मिलते हैं। बरसों बाद इस तरह का बड़ा हीरा मिला है। इस हीरे को नीलामी में रखा जाएगा। जो कीमत होगी उसका रॉयल्टी काटकर संपूर्ण राशि हीरा संचालक को दे दी जाएगी। इस हीरे की जमा होने से अधिकारी भी खुश हैं।

हीरा मिलने की जानकारी जैसे ही पन्ना कलेक्टर को मिली पन्ना कलेक्टर हीरा कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर का कहना है कि नई खनिज नीति बनने से ज्यादा से ज्यादा ही किए हीरा कार्यालय पन्ना में जमा हो रहे हैं और शासन की रॉयल्टी भी बढ़ रही है हमारी कोशिश है कि पन्ना जिले में डायमंड पार्क बने जिससे बाहर के व्यापारी पन्ना में आकर हीरे का दीदार करें और पन्ना का हीरा खरीद सकें।

बता दे कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिला की धरती इन दिनों कुछ ज्यादा ही उगल रही है। यहाँ से 2 महीने के अंदर 8 बड़े हीरे मिले हैं। जिसमें एक मजदूर को दो बार बड़े बड़े हीरे मिले हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri