April 27, 2026

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर। शहर में ब्रह्म समाज की बैठकें जारी।

एक्सपोज़ टुडे।

ग्वालियर में अक्षय तृतीया पर आयोजित होने बाले भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों का दायित्व बाँटा जारहा है। इस अवसर पर रामकुई स्थित भगवान श्री परशुरामेश्वर के मंदिर पर फूल बंगला सजाया जायेगा साथ ही समारोह हेतु भव्य पांडाल लगाया जायेगा। गर्मी की तीब्रता को देखते हुये कूलर और ठंडे पानी की बिशेष व्यवस्था की जारही है। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज को अधिकाधिक संख्या में एकत्रित करने के लिए शहर के विभिन्न भागों में ब्राह्मण समाज की बैठकें भी आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के संयोजक प्रेम पचौरी युवा संयोजक मनोज भार्गव महिला संयोजिका डाँ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी के साथ सर्व किसन मुदगल, महेश मुदगल महेन्द्र पटसारिया पं, राम बाबू कटारे, राकेश दीक्षित, राकेश नायक देवेन्द्र दुबे आदि ने मुरार क्षेत्र में जन सम्पर्क किया। आनन्द प्लाजा पर आयोजित बैठक में मुरार ब्राह्मण समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं आयोजकों को मुरार क्षेत्र से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। समिति के सदस्यों द्वारा उपनगर ग्वालियर में भी ब्रह्म बन्धुओं से सम्पर्क कर उन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया। जन सम्पर्क के इस क्रम में आज नाका चन्द्रवदनी, समाधिया कालोनी, और विनय नगर क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की बैठकें होंगी। जन्मोत्सव समारोह के लिये रामकुई स्थित सनाढ्य भवन में समिति का कार्यालय स्थापित किया गया है जहाँ सम्पर्क किया जा सकता है। समिति ने समस्त सनातन धर्म अनुयायीयों को समारोह में सादर आमंत्रित किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri