March 8, 2026

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पहुंचे जबलपुर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की विमानतल पर आगवानी।

एक्सपोज़ टुडे,जबलपुर।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय प्रवास पर भारतीय वायुसेना के विमान से शनिवार की सुबह करीब 9.40 बजे जबलपुर के डुमना पहुँचे थे। विमानतल पर राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की और स्वागत किया ।

राष्ट्रपति कोविन्द का डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत करने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री जस्टिस मोहम्मद रफीक, प्रदेश के आयुष एवं जलसंसाधन राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर प्रिंसिपल बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश श्री जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश श्री जस्टिस शील नागू, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश श्री जस्टिस सुजॉय पाल, जबलपुर के सांसद श्री राकेश सिंह, विधायक श्री अशोक रोहाणी ,श्री लखन घनघोरिया एवं श्री विनय सक्सेना, प्रदेश के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, कॉलेज ऑफ मेटेरियल मैनेजमेंट जबलपुर के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर तथा पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा भी विमानतल पर उपस्थित थे । राष्ट्रपति श्री कोविन्द ने सभी से परिचय प्राप्त किया । राष्ट्रपति डुमना विमानतल से सीधे सर्किट हाउस के लिये रवाना हुये ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri