March 6, 2026

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनबोर्ड खानपान को लेकर रेलवे का बड़ा निर्णय।

एक्सपोज़ टुडे।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में, यात्रियों की सुविधा और लाभ के लिए रेडी-टू-ईट सहित पके हुए भोजन के साथ खानपान सेवाएँ फिर से शुरू कर दी गई हैं।
 
रेलवे द्वारा कोविड-19 के दौरान बंद की गई विभिन्‍न सेवाओं को धीरे-धीरे आरंभ किया जा रहा है जिसमें खानपान की सेवाएं भी शामिल है।  इसके तहत भोजन की प्री-बुकिंग के विकल्प वाली ऑनबोर्ड खानपान सेवाएँ पश्चिम रेलवे की दो और प्रीमियम ट्रेनों में फिर से शुरू की जा रही हैं। वे ट्रेनें हैं- ट्रेन नंबर 12951/52 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12953/54 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति एक्सप्रेस। ट्रेन नंबर 12951/12953 में 6 जनवरी, 2022 से और ट्रेन संख्या 12952/54 में 7 जनवरी, 2022 से खानपान सेवाएँ फिर से शुरू की जायेंगी। इन ट्रेनों के लिए खानपान सेवाओं को चुनने का विकल्प भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि जिन यात्रियों ने अपने टिकट की बुकिंग के समय अपना भोजन बुक नहीं किया है, वे अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctctourism.com/BookFood पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। यह ट्रेनों की चार्टिंग से पहले (ट्रेन के प्रस्थान के समय से चार घंटे पहले) किया जा सकता है। इसी तरह यदि यात्री अपने भोजन विकल्प को रद्द करना चाहते हैं, तो वे ट्रेन की चार्टिंग के पहले (ट्रेन के प्रस्थान के समय से चार घंटे पहले) से ऐसा कर सकते हैं। पीआरएस काउंटर टिकट वाले यात्री भी उपरोक्त लिंक का उपयोग करके अपना भोजन बुक कर सकते हैं। यात्रियों को पोर्टल में पीएनआर इनपुट करने और वेज/ नॉन-वेज के विकल्प के साथ ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा जायेगा।
 
रतलाम मंडल से होकर जाने वाली ट्रेन नंबर 22209/10 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस में खानपान सेवाएँ फिर से शुरू की गई थीं, जबकि ट्रेन नंबर 12955/56 मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में पेंट्री सेवाएं शुरू की गई थीं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri