May 4, 2026

बुंदेलखंड में बारिश और ओलावृष्टि, फ़सलें चौपट

छतरपुर/टीकमगढ़। गुरुवार और शुक्रवार की रात को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। छतरपुर और टीकमगढ़ के कई हिस्सों में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। ओलावृष्टि होने से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। छतरपुर के बड़ामलहरा के घुवारा तहसील और सटई के कई गांव में ओलावृष्टि हुई।

वहीँ टीकमगढ़ में भी बारिश और ओलावृष्टि से जिले के एक दर्जन से ज्यादा गाँव प्रभावित हुए। ओलावृष्टि के कारण टीकमगढ़ के समर्रा अजनौर, सापौन केनवार सहित एक दर्जन गाँवो में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसले बर्बाद होने की कगार पर पहुँच गई है।

बता दे कि टीकमगढ़ में पिछलें दो दिनों से कड़ाके की ठंड के साथ रूक-रूककर बारिश हो रही है। इससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान देखने को मिल रहा है। किसानों को फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri