April 30, 2026

रमन सिंह का दावा मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार आना तय

रायपुर। मध्यप्रदेश में मचे राजनीतिक घमासान को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

रमन सिंह ने अपने बयान में कहा है कि, कांग्रेस की नीतियों और कमलनाथ से नाराज होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने विधायकों और मंत्रियों सहित कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद स्पष्ट है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल होंगे। 20 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनना अब लगभग तय है।

वहीँ कांग्रेस के खरीद-फरोख्त के आरोपों पर रमन सिंह ने कहा कि, ‘आप अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हो। कांग्रेस पार्टी के अंदर तानाशाही चल रही है। सिंधिया और उनके समर्थकों का अपमान किया गया। कमलनाथ सरकार से लोग इतने असंतुष्ट हो गए हैं कि उन्हें पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना पड़ रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri