April 30, 2026

रेस्क्यू का लाइव वीडियो

विदिशा। विदिशा के गंजबासौदा में SDRF ने उफनती क्वेटन नदी के बीच 3 घंटे से ज्यादा वक्त तक पेड़ पर फंसे युवक की जन बचाई। युवक शाम के लगभग 6:30 से 7:00 बजे के बीच उफनती नदी में पुल से गिर गया था। लगभग 300 मीटर बहने के बाद युवक ने पेड़ को पकड़कर बमुश्किल अपनी जान बचाई।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम फ़ौरन मौके पर पहुंची और युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। पहले पुलिस ने ट्यूब डालकर युवक को निकालने की कोशिश की लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण युवक को नहीं निकाल पाए। ऐसे में विदिशा से आई SDRF की टीम ने बोट की मदद से युवक को रेस्क्यू कर निकाला। युवक का नाम भारत अहिरवार है। वह विदिशा के गंजबासौदा इलाके के ककरावदा गाँव का रहने वाला है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri