एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर में बंगाली चौराहा स्थित शहनाई रेसीडेंसी-2 में रहने वाली रिटायर्ड डीएसपी की तलाकशुदा बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने वाली युवती का नाम नम्रता खरे है। नम्रता के पिता अरविंद खरे रिटायर्ड डीएसपी है। वह इंदौर के विभिन्न थानों पर टीआई रहे हैं। 31 साल की नम्रता नम्रता डिप्रेशन की शिकार थी। 2019 में अमेरिका निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। लेकिन एक साल बाद ही 2020 में आपसी समझौते से तलाक हो गया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके से पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।
खजराना थाना पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार शाम बंगाली चौराहा स्थित शहनाई रेसीडेंसी-2 की है।घटना की जानकारी लगते ही खजराना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी उमराव सिंह के मुताबिक मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती डिप्रेशन का शिकार थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
