May 3, 2026

सरपंच पति की पिटाई, विधायक को खरी खोटी, निशाने पर कलेक्टर सबसे सुस्त होने का आरोप

मंदसौर। मंदसौर-नीमच में भारी बारिश के बाद बाढ और आपदा के बीच जनप्रतिनिधियों पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। बारिश और तबाही के बाद जनता के सामने आए विधायक हरदीप सिंह डंग के सामने लोगों ने जमकर अपनी भडास निकाली। डंग को यहां अप्रिय स्थिति का सामना करना पडा। लोगों ने जिला प्रशासन के साथ प्रशासन के मुखिया जिले के कलेक्टर को दुनिया का सबसे सुस्त प्रशासक बता डाला। जनता के बीच विधायक को स्थिति संभालने के लिए हामी भी भरना पडी।

गौरतलब है कि रविवार को नीमच जिले की मनासा तहसील के महागढ गांव की पंचायत के सरपंच पति को गाँव के लोगों ने जमकर पिट डाला था। सरपंच पति पर आरोप था कि उसने एक दिन पहले भारी बाढ और बारिश के दौरान लोगों की मदद नहीं की। लोग एक-दूसरे के घरों और छतों पर पानी से बच कर दुबकते रहे। लोग नाराज थे कि सरपंच ने इस आपदा में भी उन्हे राहत मुहैया नहीं कराई। सरपंच संतोष बाई के पति यौवन प्रसाद चौधरी को लोगों ने पंचायत भवन के बाहर बुलाया और बगैर बातचीत किए सीधे धुनाई शुरु कर दी।

मंदसौर के लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने उनकी मदद नहीं की। राहत और बचाव के अलावा मुआवजा और सर्वे को लेकर भी प्रशासन उदासिन है। मंदसौर- नीमच के बाढ प्रभावित इलाके में सरकार और प्रशासन के प्रति आक्रोश बढता जा रहा है।

किसान आंदोलन के दौरान तत्कालीन कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को किसानों के गुस्से का शिकार होना पडा था। किसानों ने उनके कपडे फाड दिए थे और चांटा जड दिया था। जिस तरह दो दिनों से सरपंच पति और कांग्रेस विधायक के साथ जनता का यह गुस्सा सामने आया है। इसे देखते हुए कहीं फिर विस्फोटक हालात ना बन जाए इसलिए सरकार को वक्त रहते कदम उठाना होगा और राहत के साथ मुआवजा भी तत्काल देना होगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri