March 8, 2026

मारुति आर्टिगा कार में आए गोलीकांड के आरोपी और बैठ गए पुलिस की जीप में, ऐसे किया सरेंडर।

जगदीश परमार इंदौर।
इंदौर में दिनदहाड़े हुई शराब व्यवसाई अर्जुन ठाकुर पर गोलियां चलाने के मामले में दो आरोपियों ने नाटकीय घटनाक्रम के तहत सरेंडर कर दिया । आरोपी खुडैल क्षेत्र मे मारुति आर्टिगा गाड़ी में आए इसके बाद पहले से मौजूद पुलिस की गाड़ी में बैठ गए। कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ और हेमू ठाकुर ने विजयनगर थाने में सरेंडर किया है और गैंगस्टर सतीश भाऊ कुछ दिन पहले पैरोल पर जेल से छूट कर आया था। सतीश भाऊ पर इंदौर शहर में दर्जनों अपराध दर्ज है।

सोमवार को सत्य साँई चौराहे पर शराब सिंडिकेट के ऑफिस में
हुए अर्जुन ठाकुर पर हमले में हेमू ठाकुर चिंटू ठाकुर,गैंगस्टर सतीश भाऊ और छोटू दयाराम शामिल थे। हमला करने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। इसकी तलाश पुलिस सभी जिलों में कर रही थी। वही प्रदेश के गृहमंत्री ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बुधवार सुबह दो आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

यह था विवाद का कारण
सूत्रों की मानें तो गांधीनगर नवदा पंथ सर्कल की शराब दुकान की देखरेख अर्जुन ठाकुर करता था। सोमवार सुबह इस दुकान का चार्ज अर्जुन से लेने के लिए हेमू ठाकुर अपनी टीम के साथ पहुंचा था। यहां हेमू ठाकुर के एक साथी ने दुकान में घुसते से ही वहां लगी वीरेंद्र ठाकुर (अर्जुन के पिता) की फोटो बाहर फेंक दी। जिसके बाद फोन पर कहासुनी हुई और विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित चंडीगढ़ ऑफिस पर आपसी विवाद के बाद अर्जुन ठाकुर पर हेमू ठाकुर चिंटु ठाकुर व दो गैंगस्टर द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें अर्जुन ठाकुर गंभीर घायल हुआ था और उन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri