होशंगाबाद। होशंगाबाद में बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। इस घटना में 22 बच्चे घायल हो गए। बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल बच्चे सुरक्षित हैं। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालत का जायजा लिया।
खबर के अनुसार होशंगाबाद के कैम्पियन स्कूल की बस सांगाखेड़ा से होशंगाबाद आ रही थी। बस की स्पीड तेज थी। इस कारण अनियंत्रित होकर झाड़ से टकराई और पलट गई।
