March 7, 2026

नशे की शौक़ीन,स्कूटर चोर युवतियाँ पुलिस की गिरफ़्त में।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
इंदौर की भोलेनाथ धाम कॉलोनी (धर्मशाला के सामने) से स्कूटर चुराने वाली दो युवतियों को हीरानगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है टीआइ सतीश पटेल के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के नाम लीला उर्फ नीलमसिंह पति जयसिंह नरवरिया निवासी अशोकनगर और निकिता पति ईश्वर खांडेकर निवासी होशंगाबाद है। आरोपितों ने रविवार रात फरियादी आनंद प्रजापत का स्कूटर चुराया था।

घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवतियां मास्टर की से स्कूटर को स्टार्ट कर ले जाती दिखी थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज क्षेत्र में वायरल कर दिए और कहा कि दोनों युवतियां जहां भी दिखें, तुरंत पुलिस को कॉल करें।

जानकारी के मुताबिक युवतियां स्मैक, चरस, गांजा और शराब का नशा करती हैं। सरवटे बस स्टैंड के आसपास रहती हैं। लीला ने यह भी बताया कि पति से विवाद चल रहा है। रात में दोस्त नवीन उर्फ बारीक उर्फ लूडो के साथ घूमने गई थी। बारीक ने कहा कि स्कूटर चुरा कर उसे सौंपे तो वह पांच हजार रुपये दे देगा। लीला ने मास्टर की लगाई तो गाड़ी स्टार्ट हो गई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri