March 7, 2026

अमेरिका से इंदौर में पिता को Live पिटते देख, बेटे ने गूगल किया पुलिस का नंबर और माँगी मदद।

एक्सपोज़ टुडे।

अमेरिका में रह रहे इंदैर के बेटे ने वहां से कैमरे में पिता को बदमाश से इंदौर में पिटते देखा। उन्हें उनका परिचित ही पीट रहा था, बेटे ने यह लाइव देख लिया। उसने गूगल पर इंदौर पुलिस का नंबर सर्च किया और सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर मदद के लिए पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था. घटना इंदौर के जूनी इंदौर इलाके की है। आरोपी का नाम पवन पुत्र चांदमल पारिक बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

63 साल के कैलाशचंद्र पारिक लोहामंडी में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं. गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब दो बजे वे अपने ऑफिस के बाहर बैठे थे. वे अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले बेटे अंकित से वीडियो कॉल पर थे. इस बीच पवन पुत्र चांदमल पारिक वहां पहुंचा और उनसे बहस करने लगा. उनके बीच विवाद बढ़ा और उसने कैलाश से मारपीट शुरू कर दी.

शोर सुनकर कैलाश के कर्मचारी उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं था. उसने कुर्सी उठाकर कैलाश को मारने की भी कोशिश की. दूसरी ओर, कैलाश का बेटा अंकित ये सब फोन पर लाइव देख रहा था.

उसने पिता को लाइव पिटते देखा तो गूगल पर इंदौर पुलिस का नंबर सर्च किया. नंबर मिलते ही उसने पुलिस से संपर्क किया. सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस कैलाश की मदद के लिए पहुंच गई. लेकिन, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था.

कैलिफोर्निया के कैमरे में दिखी पिटाई
घटना इंदौर के जूनी इलाके की. जिस वक्त ट्रांसपोर्ट कारोबारी को उनका परिचित पीट रहा था, उस वक्त वे कैलिफोर्निया में बेटे के साथ वीडियो कॉल पर थे. बेटे ने पिता के साथ बदसुलूकी को लाइव देखा. सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग चुका था. कारोबारी ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है. आरोपी भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है.

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri