April 22, 2025

श्योपुर कलेक्टर हटाए गए।

एक्सपोज़ टुडे,भोपाल।
राज्य शासन ने श्योपुर कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव को हटा दिया है।
ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर शिवम् वर्मा को श्योपुर कलेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। श्योपुर में आई बाढ़ में प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्रीवास्तव पर गाज गिरी है। श्रीवास्तव मंत्रालय में उप सचिव बनाए गए है।

Written by XT Correspondent