May 13, 2026

मंदिर फ़ैसले से ख़ुश चरवाहों ने आवारा मवेशियों को खिलाए लड्डू

बैतूल। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है। फैसले आने के बाद राजस्थानी चरवाहों ने अनोखे अंदाज में ख़ुशी जाहिर की। चरवाहों ने फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए सड़क पर आवारा बैठे मवेशियों को 16 किलो लड्डू खरीद कर खिलाये।

दरअसल गुजरात से हजारों भेड़ो को पैदल लेकर निकले राजस्थानी चरवाहों ने बैतूल में अयोध्या मामले में फैसला आने की ख़ुशी मनाई। इसके लिए इन्होने 16 किलो लड्डू खरीद कर आवारा मवेशियों को खिलाये।

चरवाहों का कहना है कि अयोध्या में मंदिर राम मंदिर बनाये जाने की मन्नत वर्षो पूर्व की थी जो आज पूरी हो गयी। देश में अमन चैन कायम है। यह सबसे ज्यादा खुशी की बात है। समाज के प्रत्येक वर्ग ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए संयम का परिचय दिया है।

चरवाहे भेड़ो के काफिले के साथ 1200 किलोमीटर दूर गुजरात के गांधीनगर से चलकर बैतूल पहुंचे था। बैतूल पहुँचने पर इन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी मिली तो इनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन्होने बैतूल के चिचोली कस्बे से उन्होंने 16 किलो लड्डू खरीद कर सड़क पर बैठे मवेशियों को खिलाना शुरू कर दिया।

यह देख पहले तो लोग भी आश्चर्य में पड़ गए, लेकिन जब चरवाहों पूरी बात बताई तो लोगों ने इनकी प्रशंसा की। चरवाहों का कहना है कि जब मंदिर और मस्जिद को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हुई तब इन्होंने सकारात्मक समाधान को लेकर मन्नत मांगी थी। मन्नत पूर्ण होने के बाद उन्होंने उन मवेशियों को लड्डू खिलाये। उनका कहना था कि पशुधन ही उनकी रोजी रोटी है। और पशुओं को प्रसन्न रखना उनका धर्म है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri