March 7, 2026

अग्निकांड के आरोपी शुभम के 5 युवतियों से रहे संबंध। सबसे बड़ी दुश्मन बनी पहली गर्ल फ़्रेंड।

एक्सपोज़ टुडे।

स्वर्णबाग अग्निकांड के मुख्य आरोपी शुभम संजय उर्फ शुभम दीक्षित को लेकर सनसनीख़ेज़ खुलासे हो रहे हैं। पुलिस कस्टडी में उससे सघन पूछताछ की जा रही है। शुभम ने गर्ल फ़्रेंड से बदला लेने के लिए उसकी गाड़ी में आग लगाई जिसके बाद अग्नि कांड में 7 लोग काल के गाल में समा गए। शुभम से पूछताछ में 5 लड़कियों से उसके प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है। स्वर्णबाग में रहने वाली जिस युवती के कारण उसने अग्निकांड किया उससे भी पुलिस ने पूछताछ की जिसमें उस युवती ने बताया की शुभम उससे मारपीट करता था। शुभम की पहले वाली गर्ल फ़्रेंड ने उसे शुभम के संबंध में बताया था की इससे दूर रहना यह तुम्हें बर्बाद कर देगा। इसके बाद से शुभम से दूरी बनाने लगी। शुभम के यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने चिढ़ कर युवती की गाड़ी में आग लगाने की घटना को अंजाम दे दिया। शुभम की गर्लफ़्रेंड 3 इंदौर की है 1 दिल्ली की और1 धार की रहने वाली है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri