May 4, 2026

त्यौहारों में भी इन गाँवों में पसरा सन्नाटा, छीन गई ख़ुशियाँ, क़ैद हुए लोग

बड़वानी। सरदार सरोवर डैम का बैक वाटर आ जाने से कई गांवो के लोगो के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। आमतौर पर इस समय गाँव में नवरात्री की धूम होती हैं लेकिन इस बार बैक वाटर ने लोगों की खुशियां ही छीन ली है। पहले जहाँ माता का पंडाल सजा करता था अब वहाँ पानी ही पानी भरा हुआ है।

बड़वानी जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जांगरवा के कुछ ऐसे ही हालात है। हर साल नवरात्री में यह गाँव माता की आराधना में लीन रहता था लेकिन इस बार का नजारा अलग है। डैम के बैक वाटर के कारण गाँव टापू बन गया है। ना लोग कहीं जा पा रहे हैं और ना ही त्यौहार मना पा रहे हैं।

रहवासियों का कहना हैं कि इस बार की नवरात्रि जैसी गांव में पहले कभी किसी ने नही देखी। गांव के चारों तरफ पानी है लोग घर परिवार देखे या त्योहार मनाए। समझ नहीं आ रहा है पहले जहां लोग खुशियों से सरोबार थे वहीं आज मातम के हालात है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri