March 7, 2026

इंदौर पुलिस ने की अवैध फायर आर्म्स के विरुद्ध प्रदेश की बड़ी कार्यवाही, ग्राम पंचायत चुनाव के पहले अवैध ज़ख़ीरा बरामद।

एक्सपोज़ टुडे।

क्राइम ब्रांच इन्दौर को अपने मुखबिर तंत्र के माध्यम से पता चला कि खरगोन जिले के ग्राम सिंगनूर का रहने वाला आरोपी ( सिकलीगर ) जलसिंह पिता संतोष सिंह छाबड़ा उम्र 55 साल नि . ग्राम सिगनूर थाना गोगावां जिला खरगोन स्वयं हथियार बनाकर इंदौर शहर में सप्लाई करने आता रहता है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा की टीम द्वाराआरोपी को हथियारों की सप्लाई के लिए आते हुए देवगुराड़िया बायपास पर पुल के किनारे खड़े हुए पकड़ा । जिसके कब्जे से दिनांक 18.11.2021 को प्रारंभ में 10 देशी पिस्टल , 04 नग देशी कट्टे एवं 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुये ।

क्राईम ब्राँच इंदौर द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त सिकलीगर के विरुद्ध थाने पर अपराध क्रमांक 28/2021 धारा 25 , 27 आर्न्स का पंजीबद्ध किया गया । दौराने विवेचना उक्त आरोपी से पूछताछ करते आरोपी द्वारा जिला देवास के दो लोगो 1. शंकर पिता सीताराम निगम नि ग्राम हीरापुर उदयनगर जिला देवास एवं 2. संतोष पिता शंकर नि . ग्राम हीरापुर उदयनगर जिला देवास को डिलेवरी देना बताया। आरोपी सिकलीगर द्वारा पूर्व में भी उक्त दोनों आरोपियों को डिलेवरी देना बताया और सिगनूर के जंगलों में अवैध रूप से हथियार बनाना बताया, जो आरोपी सिकलीगर की निशादेही पर हथियार बनाने का सामान और बनाये गये देशीकट्टा व पिस्टल सिंगनूर के जंगलों से जप्त की गई। तत्पश्चात देवास जिले के अन्य दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई और सिकलीगर द्वारा पूर्व में दिये गये देशी कट्टे व पिस्टल बरामद किये गये।
इस प्रकार क्राईम ब्राँच द्वारा अवैध हथियारों का निर्माण करने वाले सिकलीगर के साथ 02 हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया गया हैं तथा उक्त आरोपियों से कुल 55 अवैध हथियार जिनमें 41 देशी पिस्टल (बत्तीस बोर), 14 देशी कट्टे ( 12 बोर ) एवं 11 जिंदा कारतूस बरामद कर, अवैध हथियार बरामद जप्त किये गये ।

क्राईम ब्राँच इंदौर द्वारा पंचायत चुनाव के पूर्व अवैध हथियारों की जप्ती के संबंध में प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है । उक्त गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर, उन्होनें बताया गया कि सिकलीगर द्वारा जंगली जानवरों के अवैध शिकार हेतु भी अन्य गिरफ्तार आरोपियों के गृह जिले देवास के जंगलों में भी भरमार बंदूक बनाकर दी गई है जिस संबंध में सख्ती से पूछताछ कर उक्त जप्ती के अलावा भी भरमार बंदूक व बनाने के औजारों की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है।आरोपियों के द्वारा इंदौर, देवास आदि में कहाँ कहाँ अवैध हथियार सप्लाई किये गये की जानकारी आरोपियों का पीआर प्राप्त कर ली जावेगी, जिसके आधार आगे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ग्राम पंचायत चुनाव के पहले अवैध फायर आर्म्स के विरुद्ध मुहिम में क्राईम ब्राँच इंदौर ने अवैध हथियारों का जखीरा किया बरामद।

यह हुई कारवाई
खरगौन जिले का एक सिकलीगर व जिला देवास के 02 सप्लायर सहित कुल 03 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।

• सिकलीगर से अवैध फायर आर्म्स बनाने के औजार, साँचे व अन्य वस्तुएं, सिंगनूर गाँव जिला खरगोन के जंगल से बरामद ।

• सिकलीगर द्वारा उन्नत एवं आधुनिक दर्जे के पिस्टल व देशी कट्टे बनाये जाते हैं ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri