छतरपुर। खाने के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी और आरक्षक इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने होटल संचालक की जमकर पिटाई कर दी। उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
खबर के अनुसार छतरपुर जिले के हरपालपुर में काकुनपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र शर्मा और आरक्षक दीपक साहू एक होटल में खाना खाने पहुंचें। जब यह खाना खाकर बाहर निकले तो होटल संचालक ने उनसे खाने के पैसे मांगे। यह बात थाना प्रभारी और आरक्षक को नागवार गुजरी। उन्होंने पुलिसिया रौब दिखाते हुए होटल संचालक पर ताबड़तोड़ हमला कर मारपीट कर दी।
होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। सूत्रों की मानें तो घटना की जानकारी लगने पर एसपी तिलक सिंह ने दोनों को लाईन अटैच कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश SDOP नौगांव को दिए हैं।
