May 4, 2026

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया तूफान निसर्ग, मप्र के कई इलाकों में तेज हवा-बारिश

भोपाल। चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा गया है। निसर्ग तूफान मुंबई में अलीबाग के तट से टकराया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया है। तूफान का असर मध्यप्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के इंदौर, उज्जैन संभाग सहित ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।

निसर्ग तूफान के असर के कारण मध्यप्रदेश के पश्चिमी इलाकों में रूक रूक कर बौछारें और तेज हवाएं चलना शुरु हो गई है। बुधवार दोपहर को बुरहानुपर में करीब एक घंटे तक आंधी के साथ तेज बारिश हुई है। वहीँ बैतूल और डिंडौरी सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। इनके अलावा मालवा-निमाड़ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शाम तक बारिश हो सकती है। बता दे कि “निसर्ग” तूफान का प्रभाव तीन दिन तक पूरे राज्य में दिखाई देगा।

वहीँ दूसरी तरफ मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर, रीवा, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, सागर और भोपाल संभागों के जिलों में बारिश होने के अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और शाजापुर जिले में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri