भोपाल। पन्ना जिले की पवई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दायर एसएलपी को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है।
दरअसल स्पेशल कोर्ट ने प्रहलाद लोधी को दो साल की सजा सुनाई थी। लोधी ने अपनी सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की थी। हाई कोर्ट ने लोधी जमानत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी।
