March 15, 2026

प्यारे मियां का बेटा हुआ सरेंडर,6 माह से था फ़रार ।

एक्सपोज़ टुडे,भोपाल ।
प्यारे मियां यौन शोषण मामले में मुख्य आरोपी प्यारे मियां के लड़के ने सरेंडर कर दिया है. शाहनवाज उर्फ बिट्टू छह महीने से फरार चल रहा था. शाहनवाज पर श्यामला हिल्स थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था. इसी मामले में वो छह महीने से फरार था.

प्यारे मियां के बेटे ने किया सरेंडर
शाहनवाज उर्फ बिट्टू को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा. एएसपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी.वहीं वन विभाग की टीम भी सांभर के सींग मिलने के मामले में शाहनवाज पर केस दर्ज करा चुकी है. इस मामले में भी उसे रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी.
शाहनवाज के पिता यानि प्यारे मियां पर भी कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. प्यारे मियां पर नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं.
कौन है प्यारे मियां ?
तथाकथित पत्रकार प्यारे मियां पर पिछले साल जुलाई में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. आरोप है कि प्यारे मियां शाहपुरा स्थित विष्णु हाईटेक सिटी के एक फ्लैट में नाबालिग बच्चियों को शराब पिलाकर उनका यौन शोषण करता था. इस मामले में शाहपुरा पुलिस चालान पेश कर चुकी है और अब संबंधित पक्षों के बयान हो रहे हैं.
गरीब तबके की बच्चियां थी निशाने पर
पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि आरोपी प्यारे मियां गरीब तबके की नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था. बदले में बच्चियों के माता-पिता को कुछ पैसे दे देता था. उन्हें गंदी फिल्में दिखाता और शराब पिलाकर डांस करवाता था. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था.
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा केस
प्यारे मियां यौन शोषण मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है. एक नाबालिग की मौत के बाद बयान दर्ज होना शुरू हुए. मामले में SIT भी चालान पेश कर चुकी है.

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri