March 6, 2026

कैबिनेट मंत्री ने कलेक्टर कमिश्नर को दी चेतावनी ।

एक्सपोज़ टुडे।
राजधानी भोपाल में दिया तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। जहां सारी सरकार बैठी है वहीं स्ट्रीट लाइट बंद है।
राजधानी भोपाल में बंद स्ट्रीट लाइट के संबंध में नगरीय विकास एवं आवास एवं जिले के प्रभारी मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बैठक ली।  मंत्री श्री  सिंह ने कलेक्टर अविनाश लवानिया, निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी समेत बिजली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी की सभी स्ट्रीट लाइट आज से सुचारू हो जाएँ। आगे से ऐसी स्थिति न बने।  साथ ही इस तरह के कोई भी मामले हों तो संबंधित विभाग कलेक्टर को अवगत कराएँ। कलेक्टर इस विषय को देखेंगे एवं चर्चा कर  रास्ता निकालेंगे।
मंत्री सिंह ने कहा कि दोनों विभाग सरकार के हैं, समन्वय बना कर कार्य करें। यह मामला लोगों की सुरक्षा से भी जुड़ा है। अधिकारियों ने मंत्री श्री सिंह को आश्वस्त किया कि आगे से ऐसी स्थिति नहीं बनेगी।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri