March 8, 2026

क्राईम ब्रांच और थाने ने कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते सट्टेबाज को पकड़ा लाखों रूपये हुए बरामद।

एक्सपोज़ टुडे।

क्राईम ब्रांच और थाने ने कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते सट्टेबाज को पकड़ा लाखों रूपये हुए बरामद। क्राइम ब्रांच ग्वालियर को सूचना मिली की
थाना ठाटीपुर क्षेत्र में दर्पण कॉलोनी के पास आठ दुकान पर एक व्यक्ति अपनी कार में बैठकर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा हैं। सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने एडिशनल एसपी क्राइम एवं ईस्ट राजेश डण्डोतिया को सटोरिए पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। एडिशनल एसपी क्राइम एवं ईस्ट के निर्देश पर क्राईम ब्रांच व थाना ठाटीपुर की संयुक्त पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर सटोरिए को पकड़ने के लिए लगाया गया।

सीएसपी मुरार रत्नेश तोमर* एवं *डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार* के निर्देशन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी ठाटीपुर निरी. पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान दर्पण कॉलोनी के पास आठ दुकान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल मैच पर रूपयों का हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलाते हुए मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए लगातार कॉल आ रहे थे जिस पर पकड़ा गया व्यक्ति कम रूपयों में अधिक रूपये देने की बात कर रहा था। पकड़े गये सटोरिए ने पूछताछ में बताया कि वह वेबसाईटों के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। उसने बताया कि ऑनलाईन साईटों की लिंक एक अन्य व्यक्ति के द्वारा उसे भेजी जाती थी। पकड़े गये व्यक्ति की कार की तलाशी लेने पर कार की सीट पर रखे 2,20,000/-रूपये रखे मिले जो कि सट्टे में लेनदेन के लिये रखे हुए थे। पकड़े गये आरोपी के पास से पुलिस टीम द्वारा *एक मोबाइल, एक स्विफ्ट कार तथा 2,20,000/-रूपये नगद* जप्त किये गये। थाना ठाटीपुर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने निर्देश पर क्राईम ब्रांच तथा ग्वालियर पुलिस द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे लागों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।*

*बरामद मशरूका:-* एक मोबाइल, एक स्विफ्ट कार तथा 2,20,000/-रूपये नगद।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri