March 8, 2026

क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को करोड़ों के सट्टे के रिकॉर्ड के साथ पकड़ा।

.
एक्सपोज़ टुडे।

ग्वालियर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने ऑनलाईन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को करोड़ों रूपए के सट्टा रिकॉर्ड के साथ पकड़ा।आरोपियों के पास एक लाख रूपये नगद व तीन मोबाइल व कार भी मिली है। एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी को मुखबिर सूचना मिली कि थाना मुरार के अंतर्गत हुरावली रोड, आर्मी गेट के पास दो व्यक्ति कार में बैठकर लखनऊ सुपर जाइंट एवं किंग्स इलेवन पंजाव के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। सूचना की तस्दीक और कार्रवाई के लिए एसएसपी ग्वालियर ने एडिशनल एसपी शहर(पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे व्यक्तियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

एडिशनल एसपी शहर(पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया ने तत्काल सीएसपी मुरार रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध विजय भदौरिया को टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान हुरावली रोड, आर्मी गेट के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को आर्मी गेट के पास मुखबिर के बताये अनुसार दो व्यक्ति सफेद रंग की एक्सेंट कार में बैठे दिखे, जो मोबाइल पर लगातार बात कर मोबाइल पर ही आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर मोबाइल पर बात कर रहे दोनों लड़कों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के मोबाइल चैक करने पर उसमें वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग लखनऊ सुपर जाइंट एवं किंग्स इलेवन पंजाव के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये सटोरियों की तलाशी लेने पर एक के पास से 06 हजार रूपये नगद तथा एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल, दूसरे के पास से 94 हजार रूपये नगद एवं एक ओप्पो तथा एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल तथा एक सफेद रंग की एसेंट कार को जप्त किया गया। इस प्रकार दोनों सटोरियों से कुल 01 लाख रूपये नगद एवं तीन मोबाइल जप्त किये गये। पकड़े गये सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को वेबसाईट के माध्यम से 30 आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है और उसके ग्वालियर, इन्दौर एवं मुरैना जिले में 200 से अधिक क्लाइंट हैं। दिल्ली में बैठे हुए एक व्यक्ति द्वारा इन दोनों को आईडी उपलब्ध कराई जाती थी जिसे भी आरोपी बनाया गया है। उक्त तीनों सटोरिया के खिलाफ थाना मुरार में अप0क्र0 369/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट एवं 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। एडिशनल एसपी ने बताया ग्वालियर क्राईम ब्रांच द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri