March 7, 2026

क्राइम ब्रांच ने स्टॉक मार्केट का फर्जी एप बना कर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों का फ्राड करने वाली गैंग को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने स्टॉक मार्केट का फर्जी एप बना कर डेली ट्रेडिंग मे मुनाफा दिलाने के नाम पर फ्राड करने वाली गैंग अहमदाबाद से किया गिरफ्तार। कर चुके है लाखों की धोखाधड़ी।
एडिसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान को आवेदक दर्शन गर्ग पिता मगनलाल गर्ग उम्र 53 साल निवासी विजयनगर लालघाटी भोपाल के द्वारा सायबर क्राईम ब्रांच जिला भोपाल में शिकायत आवेदन दिया था कि आवेदक के पास अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन आता जो उसे डेली ट्रेडिंग मे अच्छा पैसा कमाने का लालच देता है । शिव इन्वेस्टमेन्ट कम्पनी का फर्जी एप डाउनलोड करवा कर उसमे एकाउण्ट चालू करते थे । फिर आरोपियो के व्दारा फरयादी से अपनें बैंक खाता मे रुपये डलवा लेता है। जो एप के वॉलेट मे दिखायी देने लगते है। उसके बाद फरियादी उस पैसे से ट्रेडिंग कर सकता है। अरोपीयो के द्वारा पैसा एप के वॉलेट मे तभी अपडेट होता था। जब फरियादी के द्वारा उनके एकाउण्ट मे पैसा भेजा जाना की बात फोन व मैसेज के माध्यम से बतायी जाती थी। शुरुआत मे फरियादी को ट्रेडिंग मे अच्छा प्रोफिट दिखाया जाता है। जिससे वह और पैसा उनके एकाउण्ट मे डालने लगता है। जैसा ही फरियादी के द्वारा पैसा वापस मांगा जाता है। फिर उनके व्दारा फरियादी से सम्पर्क बंद कर दिया जाता था एंव फरियादी का एकाउण्ट बंद कर देते थे । जिसके बाद फरियादी लॉगिन नही कर सकता था। और ना ही उसको पैसा वापस दिया जाता है।आरोपीयो द्वारा फरियादी के साथ स्टॉक मार्केट पर अच्छा मुनाफा दिलाने के नाम पर 63,000/- रुपये की धोखाधड़ी की गई थी । जिसमे आवेदन जाँच के बाद मोबाईल न. व बैंक खाता के उपयोगकर्ता के विरूध्द अपराध क्रमांक- 308/2021 धारा 420 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

तरीका वारदात
आरोपीगण कार्तिक दर्जी व हर्षिल पंचाल के व्दारा आमजनो को जस्ट डायल , वाट्सअप ग्रुप व सोशल ग्रुप से सम्पर्क कर स्टॉक मार्केट मे एक्सचेंज मे डेली ट्रेडिंग मे अच्छा मुनाफा होने का लालच देकर फर्जी एप का लिंक भेजकर उसका ट्रेडिंग एकाउण्ट खुलवाते है। अरोपीयो के द्वारा पैसा एप के वॉलेट मे तभी अपडेट होता था । जब फरियादी के द्वारा उनके एकाउण्ट मे पैसा भेजा जाना की बात फोन व मैसेज के माध्यम से बतायी जाती थी। फिर उस एप वॉलेट मे आये पैसे से वह फर्जी एप के माध्यम से ट्रेडिंग कर सकता है। शुरुआत मे फरियादी को प्रोफिट दिखाया जाता है। जिससे वह और पैसा उनके एकाउण्ट मे डालने लगता है। जैसा ही फरियादी के द्वारा पैसा वापस मांगा जाता है। तो उनके व्दारा फरियादी से सम्पर्क बंद कर दिया जाता था एंव फरियादी का एकाउण्ट बंद कर देते थे । जिसके बाद फरियादी लॉगिन नही कर सकता था। और ना ही उसको पैसा वापस दिया जाता था आरोपीयो के द्वारा लगभग 60 लोगो के साथ 58 लाख रूपय की धोखाधडी कर चुके है।

यह पुलिस कार्यवाही

सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध मे प्रयुक्त 6 मोबाइल , 3 एटीएम जप्त किये गये है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

क्र. नाम पता शिक्षा जाहिरा व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड

1 कार्तिक दर्जी निवासी – महादेव नगर अहमदाबाद डिप्लोमा (computer science)
कॉल सेन्टर संचालक निल
2 हर्षिल पंचाल निवासी – महादेव नगर अहमदाबाद 12 वी कॉल सेन्टर सहायक संचालक निल

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri