March 7, 2026

क्राईम ब्रांच ने यूपी से स्मगलिंग करने आए युवक को लाखों की स्मैक समेत पकड़ा।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने यूपी से स्मगलिंग करने आए युवक को लाखों की स्मैक समेत पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली की
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला तस्कर थाना महाराजपुरा क्षेत्रान्तर्गत दाने बाबा का मंदिर, शताब्दीपुरम् के पास स्मैक बैचने की फिराक में खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर से  एडिशनल एसपी शहर (पूर्व/अपराध)  राजेश डण्डोतिया  एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-मध्य अभिनव चौकसे,  क्राईम ब्रांच तथा थाना महाराजपुरा की संयुक्त टीम ने  तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने गए।
*नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा रवि भदौरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) रत्नेश तोमर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 डॉ. संतोष यादव तथा थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 प्रशांत यादव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना महाराजपुरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को थाना महाराजपुरा क्षेत्रान्तर्गत दाने बाबा का मंदिर, शताब्दीपुरम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोच लिया गया। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पेंट की बायीं जेब मे रखी सफेद रंग की पालीथिन में से *11 स्मैक ग्राम कीमती 01 लाख 10 हजार रूपये तथा 800 रूपये नगद* मिले, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये तस्कर से स्मैक के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मैनपुरी उ0प्र0 से स्मैक लाकर यहां बैचा करता था। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना महाराजपुरा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर, उससे स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri