March 7, 2026

क्राइम ब्रांच ने राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगाते सटोरिए लाखों रूपए सहित पकड़े।

एक्सपोज़ टुडे।

ग्वालियर पुलिस क्राइम ब्रांच सटोरियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
ग्वालियर पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा खिला रहे तीन सटोरियों को एक लाख रूपये नगद व तीन मोबाइल सहित किया गिरफ्तार । आरोपी आरसीवी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे।
मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्र के लाल टिपारा के पास, कुछ लोग आरसीवी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने एडिशनल एसपी क्राइम/पूर्व क्षेत्र राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे व्यक्ति पर कार्यवाही करने के लिए कहा।

एडिशनल एसपी क्राइम/पूर्व क्षेत्र राजेश डण्डोतिया ने
सीएसपी मुरार रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध विजय भदौरिया और थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान लाल टिपारा पर भेजा। पुलिस टीम को लाल टिपारा पर मुखबिर के बताये अनुसार तीन व्यक्ति खड़े दिखे, जो मोबाइल पर लगातार बात कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर मोबाइल पर बात कर रहे तीनों लड़कों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तीनों व्यक्तियों के मोबाइल चैक करने पर उसमें वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग आरसीवी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये सटोरियों की तलाशी लेने पर एक के पास से 20 हजार रूपये नगद तथा वीवो कम्पनी का मोबाइल, दूसरे के पास से 70 हजार रूपये नगद एवं ओप्पो कम्पनी का मोबाइल तथा तीसरे सटोरिए के पास से 10 हजार रूपये नगद एवं एक सेमसंग कम्पनी का मोबाइल जप्त किया गया। इस प्रकार तीनों सटोरियों से कुल *01 लाख रूपये नगद* एवं *तीन मोबाइल* जप्त किये गये। पकड़े गये सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को वेबसाईट के माध्यम से आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है और सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को लाईव मैच के कुछ बॉल पीछे का मैच शो होता है, जिसका फायदा सट्टेवाज को मिलता हैं। पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना मुरार में अप0क्र0 356/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। ग्वालियर क्राईम ब्रांच द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri