September 23, 2024

ज़िला प्रशासन ने दिया डॉक्टर को डोज़ । कलेक्टर ने दिलवाया बुजुर्ग महिला को न्याय।

एक्सपोज़ टुडे। 

इंदौर ज़िला प्रशासन ने दिया डॉक्टर को डोज। कलेक्टर ने दिलवाया बुजुर्ग महिला को न्याय। भवंरकुआ थाना क्षेत्र में पाकिस्तान के कराची से संदिग्ध डिग्री पर प्रैक्टिस करने वाले डॉ अनिल घई पर प्रशासन का डंडा चला है। डॉ घई ने 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला की प्रॉपर्टी पर क़ब्ज़ा कर रखा था। पिछले दो वर्षों से बुजुर्ग विधवा महिला को  नही दे रहा था किराया। करीब 20 लाख रुपया किराया था बाकी। किराया मांगने पर अपने रसूख का उपयोग करते हुए डॉ घई बुजुर्ग विधवा को धमकाता था। पीड़ित महिला ने कलेक्टर इंदौर मनीष सिंह को शिकायत की इस पर जिला प्रशासन ने  बुजुर्ग विधवा महिला को दिलाया प्रॉपर्टी का कब्जा। 

Written by XT Correspondent