March 7, 2026

“हिसाब के पक्के” “खेल के कच्चे” साहब, करोड़ों की डील के “शगुन” में होशियारी करते ही हो गए एक्सपोज़।

Xpose Today News,Story Behind the Curtain
Xpose Today के मुखबिर तंत्र की खबर पक्की है और स्टोरी बिहाइंड द कर्टेन यानि पर्दे के पीछे कहानी कुछ इस प्रकार है, इंदौर में एक महत्वपूर्ण जगह  पदस्थ रहे एक अफ़सर की मुश्किलें बढ़ रही हैं।इंदौर पोस्टिंग के दौरान “खेल”करने की चाहत मन में आ गई। साहब ने एक मामले में करोड़ों का “खेल” किया। खेल शुरू ही हुआ था की किसी जलने वाले ने खेल ही बिगाड़ दिया। हिसाब के पक्के साहब   “खेल में कच्चे खिलाड़ी” निकले,  80 लाख रूपए के  “शुभ लाभ”की खबर उपर तक पहुंच गई। हालाँकि यह तो “शगुन” ही था। खबर पहुँचते ही साहब से सवाल जवाब शुरू हुए।हिसाब के पक्के लेकिन काम के कच्चे  साहब जवाब देने में भी कच्चे साबित हुए। अब नोटिस मिल चुका है। सुना है साहब ने उपर तक खबर पहुँचाने वाले को ही सेट कर लिया है। सारे सबूत मिटा दिए गए हैं। लेकिन अब उपर से तय हो गया है की  साहब को ऐसी जगह बैठाने की तैयारी है जहां से फ़ील्ड में वापसी संभव नहीं। अब साहब मामले को मैनेज करने में लगे हैं।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri