March 7, 2026

सोनीपत हरियाणा से युवती को बहला फुसलाकर लाया एक्सीडेंट हुआ और खुल गई पोल।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर में सोनीपत हरियाणा से बहला फुसलाकर युवती को एक युवक लाया, एक्सीडेंट हुआ और खुल गई पोल। एडिशनल एसपी राजेश डंडोतिया ने बताया
थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरी0 मिर्जा आसिफ वेग को सूचना मिली  कि मेला ग्राउण्ड के पास मोटर सायकिल सवार युवक-युवती दुर्घटना में घायल हो गये है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंच कर घायल युवक-युवती को लेकर उनका उपचार कराया। तद्उपरांत दोनों से पूछताछ करने पर सर्वप्रथम उन्होने स्वंय को भाई-बहन बताते हुए मऊरानीपुर जिला झांसी का निवासी होना बताया। उनके द्वारा बताये गये पते पर पूछताछ कराने पर ज्ञात हुआ कि युवक दो भाई हैं व युवती उक्त युवक की बहन नही है। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवती से पृथक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह राई जिला सोनीपत (हरियाणा) की निवासी है एवं उक्त युवक उसे वहीं से बहला फुसला कर ले आया है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी गोला का मंदिर द्वारा थाना प्रभारी राई जिला सोनीपत (हरियाणा) से फोन पर पता लगा की  युवती 06 माह से लापता है तथा युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राई जिला सोनीपत (हरियाणा) में अपराध क्रमांक 218/2022 धारा 365 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक व अपहृत युवती को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना राई जिला सोनीपत (हरियाणा) पुलिस के सुपुर्द किया गया।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri