September 23, 2024

इंदौर में 297 अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर शासन ने लगाई रोक। रजिस्ट्रार को भी दिया आदेश।

एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर घर का सपना देख रहे लोगो के लिए बड़ी खबर है। शहर की इन 297 कॉलोनियों में ज़मीन ख़रीद बिक्री करने जा रहे हैं तो रूक जाएँ। शासन के आदेश के बाद

शहर की 297 कालोनियों में बगैर नगर निगम की एनओसी के भूखंड, मकान की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। नगर निगम ने इस संबंध में वरिष्ठ पंजीयक को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि संबंधित कालोनियों में भूमि, भूखंड, भवन संबंधित किसी भी तरह के व्यवहार यानी क्रय-विक्रय या क्रय-विक्रय के अनुबंध बगैर निगम के अनापत्ति प्रमाण पत्र के प्रभावित नहीं रहेंगे।

 
कुछ दिन पहले ही नगर निगम सीमा में शामिल शहर की 100 कालोनियों को नियमित किया गया था। इसके अलावा भी कई अवैध कालोनियों के नियमितिकरण की प्रक्रिया जारी है। आशंका है कि इसका फायदा उठाकर कालोनाइजर इन अवैध कालोनियों में खुली भूमि का विक्रय कर सकते है। इसे रोकने के उद्देश्य से ही रजिस्ट्री के लिए निगम की एनओसी की अनिवार्यता लागू की गई है।
सूची देखने के लिए लिंक पर क्लिक कर ओपन करें।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

खजराना क्षेत्र की सबसे ज्यादा कालोनिया

जिन कालोनियों में नगर निगम की एनओसी के बगैर रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है उनमें खजराना क्षेत्र की सबसे ज्यादा कालोनियां हैं। इसके अलावा छोटा बांगड़दा, सुखलिया, मूसाखेड़ी क्षेत्र की भी दर्जनों कालोनियां इस सूची में शामिल हैं।

बगैर एनओसी इन कालोनियों में नहीं होगी रजिस्ट्री

ग्राम खजराना क्षेत्र की कालोनियां – रायल पैलेस, रजा कालोनी, खजराना पैलेस, दिलीप नगर, शाहीबाग ए, कादर कालोनी, हारून कालोनी, लक्ष्मीबाग कालोनी बी, इलियास कालोनी ए बी सी डी ई, पंकज नगर, रामकृष्ण बाग 3, साईंधाम कालोनी, आशा नगर ए, हजारी बाग, गणराज नगर बी, गणनायक नगर, गोसिया नगर, अमन नगर, चेतन नगर ए, वैभव लक्ष्मी नगर न्याय नगर के समीप, डाकतार कालोनी, आकाशदीप कालोनी, सिल्वर नगर, शांति नगर, संजीवनी नगर, गुरु नगर आर सेक्टर, कालेज कालोनी, जल्ला कालोनी, शाहीबाग बी, तंजीम नगर, अशरफ नगर, हबीब कालोनीए, खिजराबाद कालोनी, अशरफी नगर, बाबा का बाग, शिवबाग ए बी, तपेश्वरी बाग, धीरज नगर, सम्राट कालोनी (नगर), दाउदी नगर, अली कालोनी, शालीमार कालोनी, श्रीपद नगर, सर्वसुविधा नगर, वैभव नगर एक्सटेंशन, आदर्श मेघदूत नगर, पटेल बाग बी सेक्टर, अंबिका नगर, कैलाशपुरी कालोनी, ममता कालोनी, विश्वनाथ कालोनी, आशा पैलेस कालोनी, गरीब नवाज कालोनी, भाग्यश्री कालोनी, गणेश नगर, श्रीराम नगर, स्वर्णबाग कालोनी, चेतन नगर सेक्टर बी, वैभव नगर मेन, अशरफी नगर, मनभावन नगर, सुमन नगर,

ग्राम गाडराखेडी क्षेत्र

ब्रह्मबाग कालोनी, सिंकदराबाद कालोनी, पेनजान कालोनी, मेहता कालोनी, खाती का बगीचा, राही नगर एक्सटेंशन, सावरिया नगर, कमला नेहरू नगर बी सेक्टर, सांवरिया नगर

ग्राम हुक्माखेडी क्षेत्र- परमाणु नगर, दुर्गा नगर और न्यू दुर्गा नगर

ग्राम सिरपुर – रानी पैलेस, विश्वकर्मा नगर, श्रीकृष्ण नगर कालोनी, चंदन नगर ई, ईएफ सेक्टर, गीता नगर मेन (आयशा मस्जिद वाला), रामा कालोनी, सागर पैलेस कालोनी, गुलाब बाग, अंबार नगर, मनपसंद कालोनी, श्री हरि सोसायटी, गणेश नगर, न्यू नगीन नगर, द्वारकापुरी कालोनी, प्रजापत नगर,

ग्राम पिपल्याहाना

सुखशांति नगर, कंधारी नगर, दीपक नगर, चौहान नगर, सुनील नगर, ग्रेटर ब्रजेश्वरी कालोनी, उदय नगर, श्रीनाथ नगर,

ग्राम बिचौली मर्दाना

संपत फार्म-संपत विहार कालोनी, रायल एवेन्यू, राहुल नगर,

ग्राम तेजपुर गडबड़ी – लेक पार्क कालोनी, पार्श्वनाथ नगर, विशाल नगर, बृजविहार कालोनी, गुलजार कालोनी, वीआइपी धनश्री कालोनी, विशाल नगर, पुरनदार का बगीचा,

ग्राम सुल्काखेड़ी

छत्रपति नगर, गिरधर नगर, पंचवटी नगर, साहू नगर, गौरव नगर,

 

ग्राम छोटा बांगडदा

कैलाश नगर, सुरेंद्र नगर, एकता नगर, गंगा धाम, न्यू एकता नगर, केदार नगर, परमहंस नगर, जगन्नाथ नगर, अंजली नगर, लोक नायक नगर, जगदीश नगर, दशरथ बाग, यादव पैलेस, नंदनबाग कालोनी, राधाकृष्ण विहार, नंदबाग संपूर्ण, मारवाड़ी अग्रवाल नगर, न्यू जगन्नाथ नगर, राखी नगर, रूप नगर, सृष्टि पैलेस, श्रीनाथ विहार, श्रीनाथ स्ट्रीट, गरीब नवाज, वंदना नगर, शांती नगर सी सेक्टर, श्रेयस नगर, स्मृति नगर, ऋषि नगर, ऋषि नगर बी, पुष्प नगर, रोशन बाग, कमला केसर नगर, न्यू सुंदर नगर, कैलाश बाग कालोनी, न्यू कावेरी नगर, कावेरी नगर, सुविधी नगर, साकेत धाम, लेक पैलेस, श्रीनाथ विहार, रुकमणी नगर, गजाधर नगर,

ग्राम सुखलिया

सिद्ध नगर, प्रिंस सिटी, केशव नगर, गणेश नगर, भोलेनाथ धाम, भगवति नगर, यशोदा नगर, गीता पैलेस, अंबार नगर, जगदीश पुरी, रजा नगर, शालीमार पैलेस, भगतसिंह नगर, गणेश धाम, रिद्धि सिद्धि (न्यू गणेश नगर), न्यू खातीपुरा, देवश्री कालोनी, गोविंद नगर खारचा, सुगंधा नगर, मुखर्जी नगर, श्याम नगर एनेक्स, श्याम नगर एनेक्स (द्वितीय), सागर विहार, राजा बाग, सुंदर नगर, कुशवाह नगर ए बी सी, आदर्श गणपति नगर, रूप नगर, न्यू गौरी नगर सेक्टर आई,

 

ग्राम छोटी खजरानी

शिवशक्ति नगर, नादिया नगर, अंसार नगर, अयोध्यापुरी कालोनी, संजय नगर, रूपेश यादव नगर,

 

ग्राम मूसाखेड़ी

भील कालोनी, कृष्णा नगर चौधरी नगर के पास, जगदीश पुरी, सीताराम पार्क कालोनी, अजय बाग कालोनी, श्रीराम नगर, अमन नगर, तुलसीराम नगर, इदरीस नगर, आलोक नगर, पवन नगर, शाहिन नगर, शाहीन नगर एक्टेंशन, नार्थ मूसाखेड़ी, बाबुलाल नगर, विकास नगर, मीना नगर, खाती मोहल्ला, राम नगर, तुलसी पैलेस, अलकापुरी कालोनी, कमल नगर, पवनपुत्र नगर, विराट नगर, एजुकेश्निस्ट कालोनी, फिरदोस नगर, साटम पार्क कालोनी, चौधरी पार्क कालोनी, पंचशील नगर, नेतराम का बगीचा, अभिषेक नगर, यादव नगर, इंदिरा एकता नगर, शबनम नगर,

ग्राम पिपल्याराव – गिरधर का बगीचा, प्रभापुरी, राजरानी नगर,

ग्राम बड़ा बांगड़दा- कस्तुर नगर, शंकर कालोनी, अवधपुरी कालोनी,

ग्राम नरवल – बालाजी विहार, शांति नगर, भवानी नगर,

ग्राम चितावद- लालबहादुर शास्त्री नगर, आजाद नगर गोलचौक, हुसैन चौक, इंदिरा चौक, राधा स्वामी नगर, खंडेलवाल नगर, देव नगर कालोनी, मदीना नगर, आनंद नगर एक्टेंशन, शुक्ला बगीची, गुलमोहर का बगीचा, आनंद की बगीची, पवनपुरी, गोप कालोनी, गयादीन पहलवान का बगीचा, गजाधर नगर

भागीरथपुरा- मेवाड़ा धर्मशाला के पीछे, भागीरथपुरा,

बाणगंगा – महेश यादव नगर, राजाराम नगर, विशाल नगर, श्रद्धाधाम कालोनी, न्यू राजाराम नगर, बद्री पटेल की चाल,

ग्राम बिलावली- श्रीयंत्र नगर सेक्टर बी, गणेश नगर,

ग्राम पालदा – सरदार कालोनी, बनवारी नगर, गणेश नगर, शिव पार्वती नगर, गायत्री नगर, श्रीराम नगर, पुष्पदीप नगर, समता नगर,

कस्बा इंदौर – नूरी कालोनी, गुरमीत नगर कालोनी, दुर्गा कालोनी, बालकृष्ण कालोनी (बालदा कालोनी)

कबीटखेड़ी – न्याय नगर सुखलिया, काशीपुरी, श्रीपति कुंज,

खातीपुरा- राधिका नगर (राधिका सोसायटी), अभिनंदन नगर एनेक्स ए ए,

ग्राम टिगरिया बादशाह – बद्रीधाम कालोनी, अवंतिका नगर, बजरंग पुरा, न्यू बजरंग पुरा,

पिपल्याकुमार – तुलसी नगर,

बिजलपुर – कृष्णा नगर,

लिंबोदी – ब्रजनयनी कालोनी, धाकड़ मोहल्ला, श्री कृष्ण विहार कालोनी, रानीबाग कालोनी

बरदरी – हरिओम कालोनी,

निहालपुर मुंडी- सप्तश्रृंगी नगर,

कैलोद करताल- जोशी कालोनी

 

Written by XT Correspondent