March 7, 2026

कांग्रेस नेता पर रेप की एफ़आइआर,पीड़िता के साथ थाने में आ गए हिस्ट्रीशीटर बदमाश, पुलिस ने दबोचा।

एक्सपोज़ टुडे। 

खजराना थाना क्षेत्र की शुभ लाभ बिल्डिंग में रहने वाली महिला के साथ कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद अनवर दस्तक ने शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अनवर दस्तक पर एफ़आइआर दर्ज कर ली है। पीड़िता डीसीपी ज़ोन 2 संपत उपाध्याय के पास शिकायत लेकर गई थी । इसके बाद वह थाने पहुँची। पीड़िता जब थाने पहुँची दो दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी उसके साथ थाने आ गए। उन्हें देख पुलिस ने पहचान लिया और मय हथियार गिरफ़्तार कर लिया।

पीड़िता ने बताया की मैंने जब उसे शादी करने का कहा तो पैसा लेकर निकल जाने का बोला। पीड़िता ने अनवर की परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने भी उसकी कोई मदद नहीं की। अनवर के डर से पीड़िता ने घर बदल लिया । लेकिन वह उसका नया घर तलाश कर वहाँ भी आ गया और उसके बच्चे को ज़बर्दस्ती कर ले गया। वह मेरा मोबाइल भी ले गया वह मोबाइल का पासवर्ड माँग रहा था। पासवर्ड न देने पर बच्चे को मारने की बात कह रहा था। इसलिए डर के कारण वह पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखी रही थी।

कांग्रेस नेता पर रेप की एफ़आइआर दर्ज कराने आई पीड़िता के साथ आए दो बदमाशों को खजराना पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।पुलिस के मुताबिक़ दो आरोपियों साहिल और शादाब लाला को मय हथियार थाना परिसर में ही गिरफ़्तार कर लिया। इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। साहिल आज़ाद नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है वहीं शादाब का उज्जैन में रिकॉर्ड है। पुलिस ने रेप पीड़ितों की शिकायत पर पूर्व पार्षद अनवर दस्तक पर रेप की एफ़आइआर दर्ज कर ली है।टीआई दिनेश वर्मा ने बताया पूर्व पार्षद पर अपराध क्रमांक974/2022 धारा  376 (2)(n),377,506 की एफ़आइआर दर्ज की है। वहीं थाने में घूम रहे दोनों  हिस्ट्रीशीटर आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ़्तार किया है।

 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri