March 10, 2026

गृह विभाग ने दिए कलेक्टरों को निर्देश तत्काल 23 फ़रवरी को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक लें ।

एक्सपोज़ टुडे, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार कोरोना को लेकर अलर्ट मोड़ में है। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने महाराष्ट्र से सटे ज़िलों के कलेक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
महाराष्ट्र से लगे सभी जिलों इंदौर,भोपाल,होशंगाबाद, बैतूल सीवनी,छिंदवाडा, बालाघाट,बड़वानी,खंडवा,ख़रगोन, बुरहानपुर, अलीराजपुर में आने वाले व्यक्तियों का परीक्षण करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री कहा कि शिवरात्रि पर्व पर होने वाले मेलों के संबंध में सतर्कता और जागरूकता आवश्यक है। विशेषकर महाराष्ट्र से लगे जिलों में आयोजित होने वाले मेलों में सहभागिता के संबंध में आरटी पीसीआर के परीक्षण की अनिवार्यता किए जाने की बात कही। बैठक में इंदौर और भोपाल से राज्य के अन्य भागों में होने वाले आवागमन पर सतर्कता के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ। साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक तत्काल आयोजित करें तथा जिला स्तर पर विद्यमान परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सावधानी के संबंध में तत्काल निर्णय लें।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri