March 15, 2026

शहर के उद्योगपति करेंगे मंत्री तुलसी सिलावट का सम्मान,संवाद कार्यक्रम भी होगा 18 दिसंबर को।

 

एक्सपोज़ टुडे।

शहर के उद्योगपतियों व बरदरी – लिंबोदागिरी इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का सम्मान 18 दिसंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर नक्षत्र विजय नगर में किया जाएगा। भाजपा युवा नेता लोकेश अवस्थी (लक्की) व  एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कासट ने बताया कि मंत्री सिलावट के सतत प्रयासों से औद्योगिक क्षेत्र को काफी सुविधाएं मिल रही है लगातार विकास कार्य किए जा रहे है, सिलावट ने उद्योगपतियों के लिए 3 करोड रुपए के विद्युत मंडल के कार्य कराएं हैं,डेढ़ करोड़ का तालाब का निर्माण भी कार्य चल रहा है उद्योगपतियों की मांग के अनुसार इस औद्योगिक क्षेत्र को शहरी फीडर से जोड़ने के बाद विद्युत प्रदाय होने लगा है,इसके लिए एसोसिएशन द्वारा मंत्री तुलसी सिलावट का सम्मान किया जाएगा,18 दिसंबर को सुबह 12 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर नक्षत्र विजय नगर में आयोजन आयोजित होगा जिसमे मंत्री सिलावट उद्योगपतियों से संवाद भी करेंगे व उनकी समस्याओं को जानेंगे, निराकरण का प्रयास भी होगा इसमें बड़ी संख्या में उद्योगपति शामिल होंगे। राजकुमार मौर्य और सचिव  मनोज सोनी ने बताया कि समारोह ने मंत्री सिलावट 10 वरिष्ठ उद्योगपतियों का भी सम्मान करेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri