March 6, 2026

करोड़पति जेलर लोकायुक्त टीम को देखते ही हुए बेहोश।

एक्सपोज़ टुडे। 
लोकायुक्त छापे में मुरैना जेल  के प्रभारी और डिप्टी जेलर हरिओम पाराशर करोड़पति निकले हैं। शनिवार सुबह लोकायुक्त टीम मुरैना और ग्वालियर में डिप्टी‎ जेलर हरीओम पाराशर के दो ठिकानों पर‎ छापा मारने पहुँची तो लोकायुक्त टीम को देखकर डिप्टी जेलर बेहोश हो गए। इस पर तत्काल टीम के साथ एम्बुलेंस से गए दो डॉक्टर ने डिप्टी जेलर का परीक्षण किया तो उन्हें बीपी की परेशानी पाई गई। कुछ देर बाद वह सामान्य हो गए।
शनिवार को मुरैना और ग्वालियर में डिप्टी‎ जेलर हरीओम पाराशर के दो ठिकानों पर‎ लोकायुक्त के छापे के बाद पता चला कि‎ गोला का मंदिर ग्वालियर स्थित उनके फ्लैट में‎ 4 लाख 52 हजार 553 रुपए कीमत का‎ सामान मिला। इसे जेलर ने अपनी सैलरी से‎ खरीदना बताया। मुरैना जिला जेल के सरकारी‎ आवास में भी 1 लाख 28 हजार रुपए‎ कीमत का सामान पाया गया।
53 हज़ार वेतन लेकिन करोड़ों की संपत्ति 
डिप्टी जेलर की सैलरी 53 हजार रुपए है। नौकरी लगने से लेकर‎ अब तक 70 लाख 13 हजार 130 रुपए सैलरी मिली है, लेकिन इन्होंने 1 करोड़ 52 लाख 84 हजार 326‎ रुपए अपने ऐश-ओ-आराम पर खर्च कर दिए। यानी सैलरी से अब तक आय से 118% ज्यादा।
लोकायुक्त‎ पुलिस की टीम ने पड़ताल में पाया कि डिप्टी‎ जेलर पाराशर का ग्वालियर के कृष्णा नगर में‎ दूध डेयरी के पास 3 मंजिला मकान है। इसका‎ फिनिशिंग का काम चल रहा है। बैंकर्स कॉलोनी में‎ उनका 1500 स्क्वायर फीट का प्लॉट है।‎ गोकुल विहार में 1600 स्क्वायर फीट का एक और‎ प्लॉट उन्होंने खरीदा है।
30 लोगों की टीम ने मारा छापा
लोकायुक्त की दो टीमें बनाई गईं। इसमें तीस लोग शामिल थे। इस टीम ने ग्वालियर और मुरैना में एक साथ छापा मारा है। टीम में डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर, राघवेंद्र ऋषीश्वर, कविन्द्र सिंह चौहान, इंस्पेक्टर आराधना डेविस, ब्रजमोहन नरविरया, भरत शामिल थे।
2022 की शिकायत पर हुई कार्रवाई 
लोकायुक्त SP आरएस यादव ने बताया कि डिप्टी जेलर हरीओम पाराशर के खिलाफ लोकायुक्त में जनवरी 2022 में शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर जांच के बाद शनिवार को ग्वालियर में प्राइवेट और मुरैना में सरकारी आवास पर कार्रवाई की गई। ग्वालियर में गोला का मंदिर स्थित आवास पर सुबह लगभग 7 बजे डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर और निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान ने टीम के साथ दस्तक दी।
फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह मिली संपत्ति 
2400 स्क्वेयर फीट का प्लॉट। इसमें तीन मंजिला मकान बना हुआ है।
बैंकर्स कॉलोनी मुरार में 1500 स्क्वेयर फीट का प्लॉट।
सिटी सेंटर गोकुल विहार में 1600 स्क्वेयर फीट का प्लॉट।
कृष्णा अपार्टमेंट में एक फ्लैट। ससुर के नाम से है। लेकिन, कई साल से जेलर और उनका परिवार रह रहा है।
कई बैंकों में 6 बचत खाते, 5 एफडी, 2 बीमा पॉलिसी

 

ग्वालियर स्थित फ्लैट में 4 लाख 52 हजार 533 रुपए का सामान।
फ्लैट में 12 लाख 48 हजार 720 रुपए कैश।
मुरैना स्थित शासकीय बंगले में 1 लाख 28 हजार का सामान।
 दो फोरव्हीलर, एक टूव्हीलर।
17 लाख 87 हजार 650 रुपए के सोने-चांदी के जेवर
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri