March 7, 2026

नगर निगम ने प्रिंस हुंडई शोरूम किया सील।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर नगर निगम प्रशासन ने किया प्रिंस हुंडई शोरूम सील। नोटिस देने के बाद भी नहीं रोका जा रहा था अवैध निर्माण। नगर निगम ने शो रूम को सील करने की कार्रवाई की।
आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम में जोन 19 भवन अधिकारी गजल खन्ना द्वारा जोन 19 वार्ड 76 बिचौली मर्दाना के अंतर्गत खसरा क्रमांक 149/1/1/1 पर बिना अनुमति प्राप्त किए निर्माण कार्य कर  शो रूम खोलने का कार्य प्रगति पर होने से निगम द्वारा सूचना पत्र 1164  दिनांक 04/05/22 को जारी किया गया था , कई बार सूचना पत्र जारी करने के बाद भी तथा संबंधित को समक्ष में भी कई बार कार्य बिना अनुमति के नहीं करने के समझाइश दी गई और कार्य बंद करने हेतु निर्देशित किया गया किंतु आज दिनांक तक संबंधित भवन स्वामी द्वारा कार्य बंद नहीं किया गया और कार्य को लगातार जारी रखा गया तथा जारी किए गए सूचना पत्र के कोई प्रतिउत्तर प्रस्तुत नही किया गया न ही निर्माण कार्य रोका गया, जिसके क्रम में आज निगम भवन अधिकारी गजल खन्ना  भवन एवं अनुज्ञा शाखा की टीम द्वारा प्रिंस हुंडई को सील करने की कार्रवाई की गई।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri