March 7, 2026

फ़र्ज़ी गोली कांड का पुलिस ने कर दिया ख़ुलासा,खुद की जाँघ पर गोली मार गढ़ी थी झूठी कहानी।

एक्सपोज़ टुडे।

फ़र्ज़ी गोली कांड का पुलिस ने कर दिया ख़ुलासा,खुद की जाँघ पर गोली मार गढ़ी थी झूठी कहानी। पुलिस ने जब वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर सघन पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
8 मई 2022 को रात खजराना थाने को सूचना मिली कि आमवाला मैदान न्यू खिजराबाद कॉलोनी खजराना इंदौर में गोली चली है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो मजरुह आसिफ कुरेशी उर्फ पप्पू पिता रशीद कुरेशी उम्र 35 साल निवासी इलियास कालोनी खजराना इंदौर वहाँ घायलस्थिति में मिला। पुलिस ने अपराध धारा 307 का केस दर्ज कर लिया। घायल ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है एवम उसकी 12000 वर्ग फीट की भूमि आमवाला मैदान न्यू खिजराबाद कॉलोनी में है, जिसे देखने के लिए वह आधा घंटा पहले वहाँ पर गया था, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तार फेंसिंग कर कब्जा कर लिया एवं प्लाट के सामने रोड पर खड़ा था तभी दो व्यक्ति एक काले कलर की पल्सर मोटरसाइकिल से आए और कट्टा निकालकर उस पर फायर कर दिया, जो उसके दाहिने पैर की जांघ में लगी, किसी अज्ञात बदमाश ने उसे जान से मारने की से हमला किया। उक्त पर से अज्ञात बदमाश के विरुद्ध धारा 307 IPC ka असल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


प्रथम दृष्टया शंकास्पद प्रतीत होने से घटना की बारीकी से पड़ताल व आवेदक से गहन पूछताछ करते वह टूट गया जिसने बताया कि वह प्रॉपर्टी का कार्य करता है एवं उसके द्वारा लाखों रुपए बाजार से उधार लिए हुए हैं, लेनदारो से बचने के लिए उसके द्वारा स्वयं को गोली मारी गई।
जिससे घटना में इस्तेमाल कट्टे गहन पूछताछ जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना खजराना दिनेश वर्मा, up निरीक्षक रितेश यादव, उपनिरीक्षक रामकुमार रघुवंशी व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri