March 8, 2026

पुलिस ने 25 हज़ार कैमरे खंगाले और इंदौर से मर्डर के मास्टर माइंड युवकों को उठा ले गई।

Xpose Today News
पुलिस ने 25 हज़ार कैमरे खंगाले फिर इंदौर में मौजूद आरोपियों तक पहुंच गई और बेटी के प्रेम संबंध और पिता के अवैध संबंधों की कड़ियाँ जोड़ कर दिनदहाड़े पिता की  गोली मारकर हत्या करा देने के सनसनीख़ेज़ मामले का  खुलासा कर दिया। मर्डर की मास्टर माइंड मृतक की बेटी ही निकली।
देवास पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली की कस्बा कन्नौद के निसार अली को सतवास रोड पर उसके घर के सामने अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीने पर गोली मार दी हैं, ओर उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया हैं। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कन्नौद ने प्रकरण धारा 103 (1) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना शुरू की।
देवास एसपी पुनीत गेहलोत और टीआई कन्नौद तहज़ीब काजी ने बताया पुलिस ने जब मृतक निसार अली की पत्नी और बेटी से पूछताछ की तो दोनों ने एक व्यक्ति एवं उसके परिवार पर आरोप लगाने तथा उनकी गिरफ़्तारी के लिए  दबाव बनाया। जिसपर पर आरोप लगाया गया वह परिवार विपरित समुदाय का होने से पुलिस पर दबाव बनाने के लिये कानून व्यवस्था प्रभावित करने की बात्त भी कही गई,लेकिन पुलिस इनकी बातों में नहीं आई।
25 हज़ार कैमरे खंगाले तो खुला इंदौर प्रेम प्रसंग का राज।
पुलिस ने इस मामले में 25 हजार से अधिक मोबाईलों को खंगाला, तो जानकारी मिली कि मृतक निसार अली की बेटी का प्रेमप्रसंग इन्दौर निवासी एक युवक के साथ हैं, जिसमें उसके पिता द्वारा बाधा डालने के कारण बेटी नाराज़ थी।
बेटी ने पिता के मोबाइल से निकाला पिता की प्रेमिका का ब्यौरा
बेटी मोबाईल गेम पब्जी खेलने एवं मोबाईल की कलाओ में परांगत थी, पिता के फोन से उसने पता कर लिया कि उसके पिता का प्रेम संबंध पडोस में रहने वाली किसी महिला से हैं, जिसके आधार पर बेटी ने  पहले अपनी मां को पिता के खिलाफ भडकाया फिर जिस महिला से मृतक के संबंध थे उसके पति को भी यह जानकारी देकर पिता के खिलाफ उकसाया ओर उसकी हत्या करने के लिये प्रेरित किया, परंतु महिला के पति ने हत्या करने से मना कर दिया।
माँ बेटी ने ऐसे की मर्डर की प्लानिंग
फिर मृतक की बेटी  एवं उसकी पत्नी ने बेटी  के प्रेमी से मिलकर एक  गोपनीय सीम लेकर योजनाबध्द तरीके से हत्या की रूपरेखा तैयार की। प्रेमी को मृतक की दिनचर्या एवं घर की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया दिया गया।
योजना अनुसार आरोपी प्रेमी 22 नवंबर .2024 की अर्ली मार्निंग दूध लेने जाते समय मोटर सायकिल से सीने पर कटटा अडाकर गोली मारकर हत्या कर दी ओर फरार हो गया।
पुलिस टीम ने  मृतक निसार अली की सीने पर गोली मारकर हत्या करवाने वाले साज़िशकर्ता मृतक की बेटी  व पत्नी तथा इन्दौर मोटर सायकिल से आकर निसार  सीने पर गोली मारकर हत्या करने वाले विशाल पिता अशोक उम्र 22 साल निवासी फरीदाबाद हरियाणा हाल मु.इन्दौर एवं हत्या में उसका साथ देने वाले उसके दोस्त आरोपी दीपक पिता मढिया उम्र 19 साल निवासी बाघ टांडा जिला धार हाल मु खजराना इन्दौर को गिरफतार किया गया।  उनकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त कटटा 12 बोर जप्त किया।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri