April 8, 2025

इंदौर में निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरी, 10 घायल।

एक्सपोज़ टुडे।

शहर के पास मोरोद माचल गांव में निर्माणाधीन स्कूल की छत गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि खंडवा रोड पर एक अस्पताल में 10 से ज्यादा घायलों के पहुंचने की सूचना है।
थाना तेजाजी नगर पुलिस मौक़े पर पहुंची।

Written by XT Correspondent