March 12, 2026

नौकर ने चुराया छोटा हाथी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार।

 

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
छोटा हाथी चुराने वाले दो आरोपी पकड़ाए। यह चोर छोटे हाथी के मालिक पूर्व कर्मचारी ही निकले ।आरोपियों के पास 3 लाख रूपए मूल्य का छोटा हाथी भी ज़ब्त हुआ। आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन यह छोटा हाथी असली हाथी नहीं बल्कि लोडिंग वाहन है। ज़िसे उसके मालिक के यहाँ से नौकरों ने चुराया था । अब यह आरोपी थाना तेजाजी नगर की गिरफ़्त में है।

दरअसल थाना  तेजाजी नगर में टीआई आर डी कामना को मनोज पिता गोवर्धन लाल वर्मा नि. झोपडपट्टी पुलिस लाईन के पीछे राजेन्द्र नगर इन्दौर ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश मेरा चार पहिया वाहन टाटा एस (छोटा हाथी) क्र. एम.पी. 09 एल.क्यू.2391 को चुराकर ले गया हैं ।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तेजाजीनगर पर अप.क्र.693/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द किया गया ।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम व्दारा कार्यवाही करते हुए 21 नवंबर को फरियादी के पूर्व वाहन चालक अर्जून पिता दिनेश चौहान उम्र 23 साल नि. ग्राम अजन्दीकोट थाना मनावर जिला धार व साथी विष्णु चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 19 साल नि. सदर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से प्रकरण मे चोरी गया वाहन क्र. टाटा एस (छोटा हाथी) क्र. एम.पी. 09 एल.क्यू.2391 बरामद किया गया । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों से अन्य चोरी के मामलो में पूछताछ जारी हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा , प्रआर प्रदीप पटेल,प्र.आर.नितिन,आर.सौरभ ,आर.नारायण,आर.कृष्णचंद्र शर्मा,आर.संतोष की सराहनीय भूमिका रही ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri